✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस-माफिया के मिलीभगत से आदित्यपुर में बालू का अवैध खनन जारी, दो ट्रैक्टर जब्त

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:12:16 AM

सरायकेला- खरसावां ( SARAIKELA) जिले में अवैध बालू खनन और उठाव बदस्तूर जारी है. जिले के एसपी के तमाम प्रयासों के बाद भी बालू माफिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. जहां एक बार फिर से गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने खुद आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा घाट पर दबिश दी. जहां से अवैध बालू खनन करते दो ट्रैक्टर को जब्त किया. गौरतलब है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार बालू माफिया अवैध बालू खनन करने में जुटे हुए हैं. पिछले दिनों खरकाई नदी के टीओपी घाट से भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए गए थे. एक बार फिर से छपरा घाट से बालू खनन करते दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. इससे साफ पता चलता है, कि बालू माफिया और स्थानीय थाना की मिलीभगत से अवैध रूप से बालू का खनन जारी है. हालांकि हाईवा से भी बालू का उठाव रात के अंधेरे में किया जाता है, इसको लेकर विशेष टास्क फोर्स एसपी द्वारा गठित किया गया है. वैसे एक बार फिर से इस कार्रवाई से आदित्यपुर थाना पुलिस को दूर रखा गया. गौरतलब है कि लगातार एसपी क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध कारोबार के खिलाफ सूचना मिलने पर खुद छापेमारी करने पहुंच रहे हैं. जहां स्थानीय थाना को इस छापेमारी से दूर रखा जा रहा है. मतलब साफ है, कि कहीं ना कहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी और अवैध कारोबारियों के बीच सांठगांठ की भनक जिले के एसपी को लग चुकी है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं, कि जल्द ही थाना प्रभारी पर गाज गिर सकती है.

रिपोर्ट :  विकास कुमार,सरायकेला.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.