✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महज 6 घंटे में पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 1:33:41 AM

लातेहार(LATEHAAR)-  के बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने लूट की घटना के मात्र 6 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया. लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ लूटी गई पैसे और मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया. घटना के उद्भेदन बाद थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा ने बताया कि थाना क्षेत्र के लंका बांसडीह मार्ग में शुक्रवार की शाम अज्ञात अपराधियों के द्वारा राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था,जिसकी जानकारी पुलिस को प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक विपुल पांडे के निर्देश पर टीम गठित करते हुए शुक्रवार की रात्रि में ही कार्रवाई शुरू कर दी गई और महज कुछ घंटों में मेरे साथ थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह और थाने के अन्य पुलिस अधिकारियों और जवानों के द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लेने का काम किया जिसके बाद पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक रविंद्र राम पप्पू कुमार और अनू कुमार जो तीनों लंका के रहने वाले हैं, तीनों ने  लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी, साथ ही साथ उनकी निशानदेही पर लूटपाट की गई मोबाइल फोन और पैसे को बरामद भी किया गया, वहीं लूटपाट में प्रयोग में लाए गए मोटरसाइकिल को ही पुलिस टीम के द्वारा बभंडी  जंगल से बरामद किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने बताया कि यह गिरोह थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में अपनी सक्रियता और अपराधिक कार्रवाई शुरू करने का प्रयास कर रहा था कि हमारी पुलिस टीम ने पूरी तत्परता और गुप्त सूचना के आधार पर इस पूरे अपराधी गिरोह को खत्म कर दिया है.

बरामद हुआ सामान

थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी रविंद्र कुमार ,अनू कुमार और पप्पू कुमार जो लंका के रहने वाले थे इनकी निशानदेही पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के दौरान लूटे गए 700 नगद के साथ 5 मोबाइल फोन और एक बाइक को बरामद किया गया है.

पुलिस ने जनता का भी जताया आभार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा और थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने बताया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी के साथ-साथ थाना क्षेत्र में पुलिस टीम को मिली कई अपराधिक घटनाओं में क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है जिससे पुलिस टीम का मनोबल लगातार बढ़ रहा है इसके लिए हमारी पुलिस टीम क्षेत्र के अमन-चैन चाहने वाले तमाम लोगों की आभारी हैं.

टीम में थे शामिल पुलिस अधिकारी

लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधिक गिरोह को पूरी तरीके से सफाया करने में अहम भूमिका निभाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक विपुल पांडे के निर्देश पर गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहरा थाना प्रभारी श्री निवास सिंह सब इंस्पेक्टर राहुल मेहता सहायक अवर निरीक्षक रामदेव मंडल कॉन्स्टेबल राधा सिंह लक्ष्मण  कुमार रवि शंकर कुमार ऋषि बिंदु मुर्मू और चालक दल के राकेश कुमार तिवारी शामिल थे.

रिपोर्ट : शशि शेखर,बरवाडीह,लातेहार.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.