✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, एसएसपी ने जारी किया निर्देश

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:51:11 PM

धनबाद(DHANBAD)-जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क दुर्घटना के कारण हो रही मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को "नो हेलमेट-नो पेट्रोल" और "नो सीट बेल्ट-नो पेट्रोल" का होर्डिंग तत्काल प्रभाव से लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही दिए गए निर्देश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप प्रबंधकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

निर्देश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप प्रबंधकों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा, राजेश कुमार ने बताया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनमें हो रही मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से यह आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2021 को जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में सुप्रीम कोर्ट कमिटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशानुसार लोगों को जागरुक करने के लिए सभी पेट्रोल पंप पर अनिवार्य रूप से होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया गया था. वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि उनके थाना अंतर्गत क्षेत्रों में आने वाले सभी पेट्रोल पंप में इसकी जाँच करते हुए सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करे. साथ ही उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी सह नोडल पदाधिकारी सड़क सुरक्षा को इसकी मॉनिटरिंग करने, पेट्रोल पंप संचालकों को उपरोक्त नियम का उल्लंघन करने वालों को पेट्रोल नहीं देने और निर्देश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप प्रबंधकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी जारी किया गया है.

रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद                                                 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.