✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो के स्वांग-गोविंदपुर परियोजना में हाई वॉल से गिरकर मज़दूर की हुई मौत

BY -
Prity Bhardwaj
Prity Bhardwaj
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:29:59 PM

बोकारो (BOKARO)-सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग-गोविंदपुर परियोजना फेस टू में काम करने के दौरान हाई वॉल से गिर जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने मृतक मजदुर को गोविंदपुर जीरो पॉइंट पर पहुंचाया.बता दे की मृतक प्रथम पाली के ड्यूटी के लिए गोविंदपुर फेज टू पर मशीन की मरम्मति का काम कर रहा था, इसी दौरान वह हाई वाल से करीब डेढ़ सौ फीट नीचे गिर गया जिसके कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो परसाबेड़ा का रहने वाला है और वह सीसीएल कर्मी फिटर के पद पर कार्यरत था.घटना के बाद मौके पर पहुंचे यूनियन के नेताओं ने परियोजना पदाधिकारी से वार्ता कर  मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की.जिसमे परियोजना पदाधिकारी परसुराम नायक ने नियम के अनुसार मृतक के पुत्र विकास कुमार मांझी को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंपा. इस समझौता के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,मौके पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह दल बल के मौजूद रहे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.