☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ईश्वर हमें शक्ति दे कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूँ - अन्नपूर्णा देवी

ईश्वर हमें शक्ति दे कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूँ - अन्नपूर्णा देवी
 
रांची - केंद्रीय मंत्रीमंडल में कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दर्जनों स्थान पर स्वागत किए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मैं इस स्वागत से अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमें शक्ति दे कि पार्टी, जनता के विश्वास पर खरा उतरूँ। 
 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा समाज को बोट बैंक बनाकर ठगा, पहली बार मोदी जी ने उन्हें अधिकार  दिया ।
प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह को सम्बोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ झारखंड की जनता की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह ऐसा मंत्री परिषद है जो सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही है। इस मंत्रीमंडल में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। पहली बार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी जाति, समाज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिया है। 27 ओबीसी, 12 एससी, 8 एसटी 11 महिला व कई युवा चेहरे को जिम्मेवारी मिली है। पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार, पिछड़ों के आरक्षण का अधिकार राज्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब तक पोछड़ों को ठगने का कार्य किया है। बोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, पहली बार मोदी जी ने पिछड़ों को पूरा अधिकार दिया है। 
इससे पुर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में किया गया। महिला मोर्चा द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए व पारंपरिक तरीके से पैर धोकर स्वागत किया गया।
Published at:17 Aug 2021 11:10 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.