✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हथियार साफ करने के दौरान हुई फायरिंग से जवान की मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:52:13 AM

हजारीबाग(HAZARIBAGH)- पुलिस लाइन में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हथियार साफ करने के दौरान जिला पुलिस बल के जवान राम कुमार महतो की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हथियार साफ करने का दौरान फायरिंग हुई और यह घटना घटी. घटना के बाद जवान का शव हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया . वहीं विभाग के द्वारा पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी देने के बाद शव को पैतृक आवास चतरा हंटरगंज भेज दिया गया.

हथियार जमा करने के पहले होती है सफाई

पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते दिन विधानसभा समिति हजारीबाग पहुंची थी.  समिति के ही स्कॉट में राम कुमार महतो की ड्यूटी लगाई गई थी. हथियार जमा करने के पहले उसे साफ किया जाता है.हथियार साफ करने के दौरान गलती से फायरिंग हो गई. बता दें कि मृतक राम कुमार महतो के तीन बेटे और एक बेटी है. घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस लाइन में शोक फैल गया और उनके सहकर्मियों में दुख का महौल छाया हुआ हैं.

रिपोर्ट:राकेश कुमार, हजारीबाग

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.