✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी के माता-पिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:24:41 PM

पलामू(PALAMU)-प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनागर के टाउन थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव अरविंद कुमार की मांता और पिता की गला काट कर हत्या करने की खबर सामने आई है. इस पूरे मामले का खुलासा गुरुवार की सुबह हुआ. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. मृतक राजेश्वर चंद्रवंशी राम रिटायर फौजी थे और पलामू में राजद के कद्दावर नेता रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ सुरजीत कुमार, टाउन थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा समेत कई उच्च अधिकारी मौके पर पंहुच गए हैं. मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है.साथ ही रांची से एसएसएल की टीम को बुलाया गया है. 


नौकर ने बडे बेटे को दी हत्या की जानकारी
आज सुबह जब घर का नौकर काम करने के लिए मृतक राजेश्वर चंद्रवंशी राम के घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था,घर के भीतर दोनों का शव पडा था और चारों तरफ खून ही खून बिखरा था. जिसके बाद उसने घटना की सूचना पड़ोसियों के साथ-साथ मृतक दंपति के बड़े बेटे अरुण कुमार को दी. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. हांलाकि लूटपाट के दौरान हत्या करने की आशंका जताई जा रही है.

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और लोगों की भीड


हत्या करने कि मंशा से आए थे अपराधी  
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि घटनास्थल को देख कर ही  ऐसा लग रहा है कि अपराधी हत्या के इरादे से ही घर में दाखिल हुए थे. वहीं घर के अलमारी और अन्य लॉक तोड़े गए हैं, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस अनुसंधान कर रही है. 


रिपोर्ट: ज़फ़र हुसैन,पलामू 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.