☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध शराब अड्डे पर एसपी ने मारा छापा, शराब माफिया गिरफ्तार

अवैध शराब अड्डे पर एसपी ने मारा छापा, शराब माफिया गिरफ्तार

सरायकेला(SARAIKELA)- अवैध शराब के खिलाफ पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी हैं. जहां गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात खुद जिले के पुलिस कप्तान आनंद प्रकाश ने एक गोपनीय टीम के साथ आदित्यपुर थाना अंतर्गत सांपड़ा गांव से सटे बीहड़ों में छापेमारी करते हुए जिले के सबसे बड़े अवैध शराब कारोबारी शिवा मंडल और  उसके चार सहयोगियों परमेश्वर दास, राजेश दास, विश्वंभर सिंह और कबीर कालिंदी को गिरफ्तार करते हुए अवैध भट्टी को ध्वस्त किया.

तीन तस्कर मौके से भागने में रहे सफल

इस दौरान पुलिस ने 2,150 किलो जावा महुआ को नष्ट किया. वहीं करीब 340 लीटर निर्मित महुआ शराब 56 हजार 720 रुपए नगद, दो साइकिल और तीन मोटर साइकिल जब्त किया. एक ट्रैक्टर,दो हुंडई कार, एक तिरपाल, दो बही खाता, तीन मोबाइल, एक नीला रंग का टाटा मैजिक गाड़ी सहित शराब बनाने वाले कई समान भी बरामद किए गए हैं. बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आए शिवा मंडल का पुराना इतिहास रहा है. हालांकि पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. जिनका नाम सूरज कर्मकार, मनोज कर्मकार और आकाश कर्मकार बताया जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. वैसे इस पूरे अभियान से आदित्यपुर थाना पुलिस को दूर रखा गया. जिले के एसपी ने बताया, कि जिला पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है. इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले को नशा मुक्त जिला बनाया जा सके. पुलिस की गिरफ्त में आए सभी तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला

Published at:11 Aug 2021 01:10 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.