✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली में झारखंडियों को ही नौकरी देने की मांग

BY -
Prity Bhardwaj
Prity Bhardwaj
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:44:48 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)-टाटा स्टील द्वारा ट्रेड अप्रेंटिस के लिए निकाली गयी बहाली में झारखंडियों को ही नौकरी देने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार आंदोलित है. जिसे लेकर पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा टाटा स्टील के गेट पर प्रदर्शन किया गया था। जबकि एक ज्ञापन सौंपकर यहां के आदिवासियों मूलवासियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई थी. साथ ही हर स्तर पर टाटा स्टील के बहाली प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है. इधर मंगलवार को जमशेदपुर के सभी विधायकों ने टाटा स्टील के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें अपने बहाली प्रक्रिया में झारखंडियों को प्राथमिकता देने संबंधी मांग उठाई. साथ ही पुनः एक बार निकाले गए वैकेंसी की समीक्षा करने की मांग रखी.जहाँ तक उनका कहना है कि  बिहार, यूपी वालों को किसी भी हाल में कंपनी की बहाली में एंट्री नहीं  होनी चाहिए. टाटा स्टील के चमरिया गेस्ट हाउस में वार्ता बाद घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि टाटा स्टील के पदाधिकारियों को 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. उसके बाद झामुमो अगली रणनीति तय करेगी. हालांकि बातचीत के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के समक्ष उनकी मांगों को शीर्ष प्रबंधन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया और कहा कि डोमेसाइल वालों को ही प्राथमिकता दी जायेगी. इसे लेकर कंपनी ने पहले ही अधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है, लेकिन इसके बावजूद अब एक बार फिर से दबाव बनाया गया. जिसे लेकर कड़ी चेतावनी दी गयी है कि कंपनी बहाली में सिर्फ झारखंड के ही लोगों को लें. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.