✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तीन दिन से लापता थी नाबालिग युवती, गांव के ही कुएं से शव बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:08:57 PM

देवघर(DEOGHAR)- के जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के ही एक कुएं से एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया गया है. युवती तीन दिन से लापता थी. युवती के परिजनों ने तीन दिन पहले ही जसीडीह थाना में एक युवक पर बेटी के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था. शव को गांव वालों ने ही कुएं में देखा और इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंचा. इसी बीच घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और कुछ ही समय के अंदर गांव में चारों ओर मातम पसर गया.

                 कुएं से युवती का शव निकालते गांव वालों                   

आरोपी की गिरफ्तारी की हैं उम्मीद

परिजनों ने जसीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर नामजद युवक पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया है. लापता युवती का शव मिलने के बाद परिजनों का कहना है कि देवघर एसपी के नेतृत्व में पहले आरोपी और मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के हवाले करेंगे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.