✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह के धनवार में शौच के लिए गई दो सगी बहनों की पानी भरे गड्डे में डूबने से हुई मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:06:26 PM

गिरिडीह(GIRIDIH)- के धनवार के परसन ओपी क्षेत्र के मंसाडीह में पानी भरे गड्डे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. दोनों बच्चियां मंसाडीह गांव निवासी मंटु साव की बेटियां थी. जिसमें से एक बेटी 10 वर्षीय पलक कुमारी और दूसरी 8 वर्षीय परी कुमारी थी. जानकारी के अनुसार दोनों बहनें परी कुमारी और पलक कुमारी अपने पांच वर्षीय भाई पवन कुमार को लेकर दोपहर में शौच जाने के लिए घर से निकली थी. खेत के लगभग सौ मीटर की दूरी पर पानी भरा एक गड्डा था,  उस गड्डे के पास छोटी बहन परी कुमारी  खेलने लगी, इसी क्रम में वो पानी भरे गड्डे में गिर गई. अपनी बहन को डूबते देख बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को बचाने का प्रयास किया और उसी बीच खुद भी  गड्डे में गिर गई. अपनी दोनों बहनों को गड्डे में डूबते देख छोटा भाई पवन कुमार दौड़ कर घर पहुंचा और घटना की जानकारी पिता मंटु साव समेत परिजनों को दिया. बेटे पवन से जानकारी मिलने पर पूरा परिवार घटनास्थल पहुंचा. लेकिन देर से पहुंचने के कारण दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गयी. इस बीच घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई और चारों ओर मातम पसर गया. सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं जानकारी मिलने के बाद परसन ओपी प्रभारी अभिषेक रंजन भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली.

खुले में शौच से मुक्त है धनवार प्रखंड का मंसाडीह

 धनवार प्रखंड का  मंसाडीह गांव को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) पंचायत घोषित कर दिया गया है.  ऐसे में शौच के लिए दोनों बच्चियों का खेत  में जाना कई सवाल खडे करता है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.