✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा में मिड डे मील का खाना खाते ही बीमार हुए 20 बच्चे, मचा हड़कंप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:54:55 AM

चाईबासा (Chaibasa): पश्चिमी जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इच्छाहातु में सोमवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए. जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. खाना-खाने के बाद बच्चों को उल्टी, दस्त होने लगे और कुछ बच्चों ने चक्कर आने की भी शिकायत की. स्कूल के एकमात्र शिक्षक सुमन कुमार ने मामले की जानकारी प्रखंड संसाधन केंद्र को दी. जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री को स्कूल में मेडिकल टीम और एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय इच्छाहातु भेजी गई. मेडिकल टीम ने स्कूल में करीब साढ़े तीन बजे से शाम छह बजे तक 20 बच्चों का इलाज किया. स्कूल में मौजूद 34 बच्चों में से 20 के अचानक बीमार पड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई.

ये बच्चे हुए बीमार

खाना खाने के बाद बीमार हुए बच्चों में मुक्ता मारला, सालुका मारला, मुक्ता पूर्ति, सुंदा मारला, डुगी मारला, दीपक मारला, मालदा मारला, मेंजारी मारला, महेश पूर्ति, लव किशोर मारला, दशरथ मारला, जयंती मारला, सोमवारी मारला, नीति मारला, नरेंद्र मारला, चरण मारला, मेडे मारला आदि शामिल हैं. सभी कक्षा एक से पांच तक के बच्चे हैं. डॉक्टरों के अनुसार इलाज के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार बच्चे खतरे से बाहर हैं. बच्चों को उल्टी और दस्त होने की खबर मिलते ही स्कूल में ग्रामीणों और अभिभावकों की भीड़ भी जुट गई. इलाज के बाद बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:20 childrenmid day mealChaibasaillcommotion ensuedfood poisoningखाद्य विषाक्तताschool children healthgovernment school incidentJharkhand school newschild safetymeal quality

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.