✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा के बाल सुधार गृह से 20 बच्चे फरार,जमकर हुआ बवाल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:43:28 AM

चाईबासा(CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा  संप्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) में हंगामा होने की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बाल बंदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया.इस दौरान, सीसीटीवी कैमरा के तोड़फोड़ की बात भी सामने आई है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गेट का ताला तोड़कर दर्जनों बच्चे फरार हो गए हैं. 

इसको लेकर अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा गया है. घटना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव संप्रेक्षण गृह पहुंचे हैं. प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि बच्चे शाम को बाल सुधार गृह के अंदर खेल रहे थे. अचानक उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद कहासुनी हुई, जो थोड़ी देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई.

इसी तरह, बंदी बच्चों ने पहले जमकर उत्पात मचाया, फिर गेट तोड़कर फरार हो गए। हलांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और कितने बाल केदी फरार हुए इसकी अभी पुरी जानकारी नहीं मिल पाई है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा

Tags:20 children absconded from the child protection home in Chaibasathere was a huge uproarchaibasawest singhbhumjharkhand newshindi News Jharkhandnews hindi jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.