☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को मिला 2 करोड़ का मुआवजा

पलामू में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को मिला 2 करोड़ का मुआवजा

रांची (RANCHI) : पलामू में नक्सल ऑपरेशन के दौरान शहीह हुए दो जवानों के परिजनों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2 करोड़ 20 लाख का चेक सौंपा. कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की. शहीद हुए दोनों आरक्षी जवानों के परिजनों के बैंक अकाउंट में 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख की सम्मान राशि क्रेडिट किए गए. मौके पर वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर उपस्थित रहें.

झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान के परिजनों से बात की और उनके पारिवारिक स्थिति की पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार का दुख साझा किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि शहीद कांस्टेबल सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता ने राज्य की जनता की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं. कहा कि उनकी सरकार शहीद के परिवार के दर्द को गहराई से समझती है. झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा.

शहीद के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन निःशुल्क प्रदान करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए रांची में एक अलग आवासीय विद्यालय बनाएगी. यह विद्यालय निजी स्कूलों की तर्ज पर संचालित होगा, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय निर्माण के लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है. इस विद्यालय का संचालन पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमारे पुलिस विभाग के जवानों और कर्मियों के लिए एक अस्पताल बनाने पर भी विचार कर रही है. जल्द ही एक बेहतर कार्ययोजना बनाकर अस्पताल के निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा. पुलिस परिवार के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.

हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद के परिजनों से कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि आप शहीद परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ा रहे. हमारी सरकार आपलोगों के दु:ख-दर्द को गहराई से महसूस करती है. कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें तथा हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें, चुनौतियों से घबराएं नहीं जब आपको जरूरत हो आप पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों से निसंकोच भेंट करें, आपकी पीड़ा को कम करने का प्रयास पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा.

मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक पास हैं. पुलिस विभाग के नियम के अनुसार दोनों को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी. उन्होंने अवगत कराया कि राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच हुए समझौते के आधार पर आज दोनों परिवारों को 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है. पुलिस विभाग द्वारा उग्रवादी कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के लिए तय की गई राशि को मिलाकर अनुमानित राशि 2 करोड़ रुपए दोनों शहीद परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिजनों को पेंशन सहित अन्य सेवांत लाभों से जोड़ें.

मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Published at:08 Oct 2025 11:09 AM (IST)
Tags:palamu news2 crore compensationpalamu naxal encounternaxal encounter in palamunaxalites encounter in palamunaxali encounterpalamu encounterencounter in palamupalamu me encounterpalamu police encounterpolice encounter palamunaxalite encounterjharkhand naxali encounterpalamu encounter updategumla naxalite encounterencounter with naxalitepalamu police maoist encountercpi maoist encounter palamugumla naxalite encounter newspalamu maoist encounter todaynaxal encounterpalamu naxalite clashencounter between palamu police and tspcmedininagar police encounternaxalite and police encounterpolice encounter in medininagarencounter with tspc naxaliteencounter with tspc naxalitespolce naxal encountertspc and police clashpolice-naxalite encounterencounterpolice counterattackts policenaxalites encounterts police resultsts police updatests police constableJharkhand newsjharkhand newsthenewspostlatest newsbreaking newsindia news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.