✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

1932 स्थानीयता के मुद्दे पर क्या बोले विधायक लोबिन हेंब्रम और अनूप सिंह, जानिए  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:02:25 AM

रांची(RANCHI): झारखंड के लिए आज बड़ा दिन है. आज झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में 1932 खतियान आधारित स्थानीयता विधेयक पेश की जाने वाली है. इसे लेकर झामुमो और कांग्रेस के विधायक खासे उत्साहित हैं.

“सालों से रह रहे झारखंड के आदिवासियों को दिया जा रहा उनका हक”

मीडिया से बात करते हुए बेरमो से कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने विधेयक को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद अब जाकर झारखंडियों को उनका हक मिलने जा रहा है. ये पूछे जाने पर कि इससे सालों से रह रहे दूसरे राज्य से आए लोगों को नुकसान होगा. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं भी बिहार से आता हूं, मेरी स्थानीयता बिहार की है. 1932 स्थानीयता से किसी को राज्य से बाहर नहीं किया जा रहा, बल्कि सालों से रह रहे झारखंड के आदिवासियों को उनका हक दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीयता और नियोजन नीति दोनों अलग-अलग है. इस स्थानीयता के जरिए सिर्फ यहां के लोगों को उनका हक दिया जा रहा है. नियोजन से इसका कोई लेना देना नहीं है.

सदन के बाद ही बोरिया विधायक कह पाएंगे कुछ

वहीं बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि सदन में विधेयक पास होने के बाद ही वे कुछ कह सकेंगे. अभी पहले तो वे सदन में शामिल होना चाहते हैं. सदन से निकलने के बाद ही वो कुछ कह पाएंगे.

बता दें कि सालों से आदिवासी झारखंडवासियों की मांग 1932 आधारित स्थानीय नीति की रही है. जिस प्रस्ताव पर हेमंत सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगाई, इसके बाद इस प्रस्ताव को पास कराने के लिए झारखंड विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है.              

Tags:1932 khatiyan1932 khatiyan jharkhandjharkhand 1932 khatiyan news1932 khatiyan newsjharkhand 1932 khatiyan1932 khatiyan jharkhand kya haijharkhand news1932 ka khatiyan jharkhand1932 khatiyan news jharkhand1932 ke khatiyanjharkhand 1932 khatiyan latest news1932 khatiyan fact1932 khatiyan video1932 khatiyan facts and details1932 ka khatiyan1932 khatiyan lagu1932 khatiyan detail video1932 khatianjharkhand politicsjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.