✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कैमरून में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, सोशल मीडिया पर वतन वापसी की लगा रहे गुहार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:08:25 PM

TNP DESK- झारखंड के हजारीबाग और बोकारो जिलों के 19प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे हुए हैं. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. 11 मजदूरों का चार महीने और 8 मजदूरों का दो महीने से कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने खाने-पीने और अन्य जरूरतों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।ऐसी स्थिति में मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके अपनी दुर्दशा बताई है. इसके साथ ही सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई हैं. इसके साथ ही लोगों ने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है.

सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने रखी सरकार के सामने मांग

इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं. काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई. इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं. सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है.

फंसे मजदूरों में ये हैं शामिल

हजारीबाग (विष्णुगढ़)

आघनू सोरेन( भेलवारा)

अशोक सोरेन( खरकी)

चेतलाल सोरेन ( खरकी)

महेश मरांडी ( खरकी)

रामजी मरांडी ( खरकी)

लालचंद मुर्मू ( खरकी)

फूलचंद मुर्मू (नरकी)

बुधन मुर्मू (नरकी)

जिबलाल मांझी (चानो)

हजारीबाग (टाटीझरिया)

छोटन बासके( टाटीझरिया)

राजेंद्र किस्कू( टाटीझरिया)

बोकारो (गोमिया)

प्रेम टुडू ( चिलगो)

सिबोन टुडू (चिलगो)

सोमर बेसरा( करी खुर्द)

पुराण टुडू( करी खुर्द)

रामजी हांसदा (बडकी सिधाबारा)

विरवा हांसदा ( बडकी सिधाबारा)

महेन्द्र हांसदा(बडकी सिधाबारा)

 Mबोकारो(नावाडीह)

बब्लू सोरेन (पोखरिया) शामिल हैं.

Tags:Jharkhand news19 workers from Jharkhand stranded in CameroonSocial media19प्रवासी मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में फंसेJharkhand labour

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.