✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची की 18 माह की मासूम अदिति का अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 10:53:52 AM

रांची(RANCHI): रांची के सदर थाना क्षेत्र में 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने का मामला सामने आया, मासूम बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है.

यह घटना सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली इलाके की है, जहां से छोटी बच्ची अदिति पांडे लापता हो गई. परिजनों की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने बिना देरी किए खोज अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस टीम संभावित ठिकानों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है, जो पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि बच्ची की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है. इसी बीच प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है और सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है. पुलिस का मानना है कि किसी भी छोटी जानकारी से बच्ची तक पहुंचने में मदद मिल सकती है.

यदि किसी व्यक्ति को इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह निम्न नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सकता है:'

रांची एसएसपी: 9431706136
सिटी एसपी: 9431706137
सदर डीएसपी: 9431102090
सदर थाना प्रभारी: 9431706160

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्ची की सुरक्षित बरामदगी प्राथमिकता है और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

 

Tags:RANCHIRanchi child missing newsAditi Pandey missing case Ranchi18 month baby missingRanchi police search operation child missing18 month old girl missingRanchi Sadar Thana missingAditi Pandey missing updateJharkhand news missing baby alert50000 reward missing child Ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.