✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में 17 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 21, 2026, 5:20:58 PM

पलामू(PALAMU): जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र से गुरुवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है.  मृतका की पहचान सतेंद्र राम की पुत्री सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई जब घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था. कुछ देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, तो वे तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही हैदरनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में अंतिम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि परिजनों ने बताया कि सुंदरी कुमारी पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रही थी और उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं था. परिजनों का कहना है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई.

हैदरनगर थाना प्रभारी तंजमूल मन्नान ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजन गहरे सदमे में हैं, जबकि स्थानीय लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मानसिक तनाव या किसी भी असामान्य स्थिति में समय रहते सहायता लें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Tags:PalamuPalamu suicide newsHusaainabad girl suicide caseJharkhandteenage suicide reportHaidernagar police investigationPalamu district latest new

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.