☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पति की मौत के बाद दूसरे पुरुष के साथ रहना गीता के लिए हुआ जानलेवा, देवर ने ही उतार दिया मौ'त के घाट

पति की मौत के बाद दूसरे पुरुष के साथ रहना गीता के लिए हुआ जानलेवा, देवर ने ही उतार दिया मौ'त के घाट

चाईबासा(CHAIBASA): पति की मौत के बाद दूसरे पुरुष के साथ रहना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ. इस संबंध ने नाराज़ उसके ही देवर ने महिला की जान ले ली. मामला बड़ाजामदा ओपी अन्तर्गत दिरीबुरु पंचायत के नयागांव का है. घटना के बाद आरोपी फरार है.

नाराज़ रहता था देवर

बताया जा रहा है कि गीता लोहार के पति की मौत कुछ साल पहले हो गई थी. इसके बाद वो गांव के ही महेन्द्र गोप नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी. इस रिश्ते को अवैध मानते हुए गीता का देवर हाथी लोहार नाराज रहता था. आज सुबह जब महेन्द्र के घर पर गीता अकेली थी. तो हाथी लोहार गीता के घर पहुंचा, इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा और बात मारपीट तक पहुंच गई.  हाथी ने डंडे से मारकर गीता को गंभीर रूप से घायल रक दिया. और वहां से भाग गया. जब महेंद्र गोप घर लौटा तो गीता जब तक मर चुकी थी.

इसे भी पढ़ें:

घर से बुलाकर युवक को मा'र दी गो'ली, अस्पताल पहुंचते ही थम गई सांस

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना 22 जून को 11 बजे की है. सूचना के बाद किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के निर्देश पर किरीबुरु के इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, बडा़जामदा ओपी प्रभारी बासुदेव टोप्पो पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे . पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजा. वहीं मामले की जांच में पुलिय जुट गई है.

 रिपोर्ट- संदीप गुप्ता, चाईबासा

 

 

Published at:22 Jun 2022 06:49 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.