✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आंगनबाड़ी में बच्चों को सही ढंग से मिले मिड डे मील- राज्यपाल ने राज्य खाद्य आयोग को दिया निगरानी का निर्देश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:41:28 PM

रांची(RANCHI): राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड राज्य खाद्य आयोग को आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था पर नजर रखने का आदेश दिया है. कहा कि आंगनबाड़ी में बच्चों को सही ढंग से मिड डे मील मिल रहा है या नहीं, इसकी निगरानी जरूरी है. खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने आज राज्यपाल रमेश बैस से राजभवन में मुलाकात की थी. आयोग की सदस्य झारखण्ड राज्य शबनम परवीन भी उनके साथ थीं. राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने आयोग के अब तक किये गये प्रयासों और कार्यों की पूरी जानकारी राज्यपाल को दी. बताया कि 18 जुलाई से जिले में संवाद, जन सुनवाई, मुखिया से सीधा संवाद और औचक निरीक्षण की शुरुआत आयोग पलामू जिले से करने जा रहा है.आंगनबाड़ी में बच्चों को सही ढंग से मिले मिड डे मील- राज्यपाल ने राज्य खाद्य आयोग को दिया निगरानी का निर्देश

यह भी पढ़ें:

HC ने JBVNL के अध्यक्ष अविनाश कुमार से कहा -रिजाइन क्यों नहीं दे देते

राज्यपाल ने इन बिंदुओं पर जांच के दिए निर्देश 

राज्यपाल ने आयोग के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे जिले में अपने कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन पर विशेष नजर रखें और इस बात की तहकीकात करें कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना भवन है या नहीं. पेयजल की समुचित व्यवस्था है या नहीं . महिलाओं और बच्चों को पर्याप्त पोषण आहार दिया जा रहा है या नहीं. राज्यपाल ने आयोग के अध्यक्ष को यह निर्देश भी दिया कि विद्यालयों में उपलब्ध कराये जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी औचक निरीक्षण के दौरान जांच करें. मध्याह्न भोजन के लिये निर्धारित मेन्यू दिया जा रहा है या नहीं इन सभी बिंदुओं पर जांच हो. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.