धनबाद(DHANBAD) : ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों ने रणधीर वर्मा चौक पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि सरकार उनको शिक्षक ही रहने दें, उनसे अलग तरह के काम न कराया जाएं. स्कूलों में प्रभारी प्रभार में चल रहे हैं, अब तो प्रभारी प्राध्यापक कठिनाइयों के कारण प्रभार मुक्त होना चाह रहे हैं.
बड़ा निर्णय लेगा संगठन
शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा अन्य काम अधिक करना पड़ता है. उदाहरण गिनाया गया कि नगर निगम क्षेत्र के बाहर के स्कूलों में मध्यान भोजन के लिए चावल तक शिक्षकों को ही लाना पड़ता है. नगर निगम क्षेत्र में तो चावल की सप्लाई स्कूल को की जाती है. लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों को ही सब कुछ करना पड़ता है. ऐसी ही 14 मांगे उनकी है और इसी मांग के लिए धरना पर बैठे है. इस धरना का भी कोई असर नहीं होगा तो आगे बैठक के बाद कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा.
रिपोर्ट: प्रकाश, धनबाद
