✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने भगवान भोले की पूजा की, मांगा आशीर्वाद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:01:49 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से द्रौपदी मुर्मू को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं. यह उम्मीद जताई जा रही है कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत जाएंगी. इसके लिए भाजपा ने अन्य दलों के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है. इधर प्रत्याशी घोषित होने के बाद सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू ने बीजू जनता दल के प्रमुख ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से समर्थन की मांग की. नवीन पटनायक ने सकारात्मक संदेश दिया है.

यह भी पढ़ें:

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार

द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस की सुरक्षा

वहीं मुर्मू सुबह-सुबह अपने गृह क्षेत्र रायरंगपुर में भगवान की पूजा करने पहुंची. द्रौपदी मुर्मू ने शिवालय में झाड़ू लगाया और भगवान भोले से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने नंदी के माध्यम से अपने संदेश को भगवान भोले तक पहुंचाने की कामना की. तस्वीरें बता रही हैं कि द्रौपदी मुर्मू मंदिर में पहुंचकर पूरी आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा कर रही हैं. द्रौपदी मुर्मू जब झारखंड की राज्यपाल थीं तब भी वे हमेशा धार्मिक कार्यों में शिरकत करने को उत्साहित रहती थीं. द्रौपदी मुर्मू ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारी संस्थान से जुड़ी रही हैं. इधर केंद्र सरकार ने द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा बढ़ा दी है. उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.