✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

23 जून से प्रखंड स्तर पर केसीसी के लिए लगेगा मेगा कैंप, लातेहार से सीएम करेंगे शुरुआत 

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:10:55 AM

रांची (RANCHI): राज्य के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से फायदा पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है. सरकार खेती और किसानों के लिय लगातार बेहतर प्रयास में जुटी हुई है, इसी कड़ी में पिछले  2 महीने में किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. ए 23 जून से प्रखंड स्तर पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. यह जानकारी कृषि विभाग के सचिव  अबू बकर सिद्दीकी ने आज नेपाल हाउस में मीडिया से साझा की.

कहा कि सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना से सूचीबद्ध किसानों में से अब तक 15 लाख किसानों को केसीसी से आच्छादित किया जा चुका है, अन्य बचे हुए सभी बिरसा  किसानों को भी केसीसी उपलब्ध कराया जाना है. इसी कड़ी में  8 जून से प्रथम  के सी सी कैंप आयोजित की गई है, तथा आगामी 23 जून को मेगा कैम्प   सभी प्रखंडों में किया जाना है,  विशेष अभियान के माध्यम से 9 लाख आवेदन बैंको में जमा की गई है जो प्रक्रियाधीन है अब तक चार लाख आवेदनो की स्वीकृत दी गई हैं.केसीसी का शिविर प्रखंड स्तर पर लगेगा उसमें सभी बैंकों के पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. 

सीएम करेंगे प्रमंडलीय मेगा शिविर कि शुरुआत 

हेमंत सोरेन लातेहार में प्रमंडलीय मेगा शिविर की शुरुआत करेंगे जिसमें पलामू गढ़वा और लातेहार के लाभुकों को शामिल किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है और खासकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से निवेदन किया कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कृषि विभाग की योजनाओं को अपने क्षेत्र में लागू करने में सहयोग करे, एवं उन योजनाओं पर प्रमुखता से ध्यान दें तो हम कृषि के क्षेत्र में महती भूमिका निभा सकते हैं.समय पर भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज में 6% की छूट केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है जिसका लाभ किसान ले सकते हैं.एसएलबीसी के डीजीएम सुबोध कुमार ने बताया कि मेगा कैंप में बड़ी संख्या में केसीसी कार्ड भी दिए गए हैं और जो भी वंचित किसान हैं उन्हें भी केसीसी कार्ड का लाभ दिया जाएगा. 

 

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.