✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यूपी से आकर झारखंड में कर रहे थे बिजली के तारों की चोरी, गिरोह का भंडाफोड़- पांच गिरफ्तार

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:37:00 PM

लातेहार(LATEHAR) : सदर थाना क्षेत्र के अमवाटीकर मुहल्ला से पॉलिटेक्निक जाने वाले रास्ते में निजाम अंसारी के नए-नए बने मकान में पुलिस ने छापामारी की है. जिसमें करीब 2 टन चोरी के बिजली का एल्युमुनियम तार, 20 किलोग्राम तांबा तार और कुल 13 टावर की बैटरी बरामद किया है. छापा एसपी अंजनी अंजन को मिली सूचना पर डाला गया था. मौके से 5 आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है.  जिसमें मोहम्मद शौकीन, दीन मोहम्मद, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद सालिम, कंटेनर चालाक अरविन्द यादव (सभी मेरठ, यूपी) के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

बाबानगरी और धनबाद में भी रही योग की बहार, देवघर विधायक नारायण दास हुए शामिल

किराये के मकान को बनाया था धंधे का आश्रयस्थल

एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी के सामान को अमवाटीकर में छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. मेरठ से आए स्क्रैप व्यापारी निजाम अंसारी के नव निर्मित मकान को भाड़े पर लेकर रहते थे. और मकान में करीब 2 महीनों से चोरी छुपे स्क्रैप का कारोबार कर रहे थे. स्क्रैप व्यापारी दिनभर घूम -घूम कर चोरी का बिजली तार, तांबा तार, टावर की बैटरी खरीदा करते थे. 20 जून की रात जब सारे सामान को लेकर चोरों को यहां से निकलने की साजिश थी. तभी छापामारी की गई और सभी सामान को जब्त कर लिया गया. बरामद टावर की बैटरी किस टावर से चोरी की गई थी. इसकी जांच की जा रही है. सभी अभियुक्तों को मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि इस छापामारी अभियान में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद सिंह व सशस्त्र बल के जवान सभी शामिल थे.

रिपोर्ट- विकास तिवारी, लातेहार

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.