✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची हिं'सा में हुई फायरिंग में मा'रा गया छात्र मुदस्सिर का मैट्रिक रिजल्ट फर्स्ट डिविज़न

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:35:53 PM

रांची(RANCHI) : रांची में 10 जून को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में  10 वीं के छात्र 15 वर्षीय मुदस्सिर की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी. आज जब जैक ने दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जारी किया, तो उसका नाम प्रथम श्रेणी में देख मां-बाप की आंखें नम हो गईं. मुदस्सिर को 66 .60 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल पुंदाग का विद्यार्थी था. उसे इंग्लिश में 71 ,  हिंदी 64 , उर्दू 70, साइंस 60, सोशल साइंस 68  और मैथ में 53 नंबर मिले हैं.

चाचा का सवाल- पढ़ने लिखने वाला बच्चा आखिर हिंसक भीड़ का हिस्सा कैसे बन गया

मुदस्सिर के चाचा सोशल एक्टीविस्ट मोहम्मद शाहिद अय्यूबी ने बताया कि भले मुदस्सिर अपना रिजल्ट देखने के लिए आज जिंदा ना हो , लेकिन उसके रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया है. यह सवाल है कि आखिर पढ़ने लिखने वाला यह बच्चा उस भीड़ का हिस्सा कैसे बन गया, जो हिंसा में तब्दील हो गई थी. जिसमें 2 बच्चे की मौत हो गई थी. एक साहिल और दूसरा स्वयं मुदस्सिर था. मुदस्सिर के पिता परवेज आलम ठेला में फल बेचकर गुजर-बसर करते थे, हादसे के बाद बंद है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मुदस्सिर इकलौती संतान था.

 

यह भी पढ़ें: 

जैक मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने किया जारी

6 टॉपर्स में 5 लड़कियां शामिल 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा मंगलवार को मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया. मैट्रिक की परीक्षा में 6 विद्यार्थियों को एक जैसा अंक आया है. इनमें से 5 लड़कियां हैं. लड़कों में अभिजीत शर्मा नामक छात्र टॉपर शामिल है. लड़कियों में निशा वर्मा, रिया कुमारी, तान्या शाह और निशा वर्मा टॉपर्स हैं. मैट्रिक परीक्षा में सवा दो लाख विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं.जैक के द्वारा जारी रिजल्ट में लगभग 1.24 लाख सेकंड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए हैं.23 से अधिक विद्यार्थी थर्ड डिवीजन से उत्तीर्ण हुए हैं.जैक ने इंटरमीडिएट का भी रिजल्ट जारी किया है.इस रिजल्ट में 92.2 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.