✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रेमी जोड़े की शादी में दीवार बने घर वाले, बीच सड़क जमकर हुआ हंगामा, जानिए मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:34:45 PM

धनबाद(DHANBAD) : फिल्म का गाना आपने सुना ही होगा- प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वह प्यार करते नहीं.  इसी गाने पर आधारित एक मामला दिखा मंगलवार को धनबाद के रजिस्ट्री कार्यालय में.  प्रेमी जोड़ा रजिस्ट्री कार्यालय में शादी करने पहुंचा था. लेकिन प्रेमिका के परिवार वालों ने बाल पकड़, सड़कों पर घसीटते हुए महिला थाना ले गए. महिला थाना पहुंच प्रेमी ने बताया कि वह लोग झरिया चौथा कुली के  रहने वाले हैं और पिछले 8 साल से हम दोनों में  प्रेम  चल रहा था.  पिछले 9 जून को दुर्गापुर ,अंबा मंदिर में हमने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली. 

यह भी पढ़ें:

अजब-ग़ज़ब: बैंड-बाजे के साथ झूमते-गाते पहुंचे बराती, मंडप में वर-वधु के रूप में कुत्ते-कुतिया को देख हैरान रह गए लोग 

जानिए प्रेमी-प्रेमिका का पक्ष

लड़के ने बताया, प्रेमिका के परिवार वालों ने मुझ पर झरिया थाना में अपहरण करने और आर्म्स एक्ट का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया है. प्रेमिका ने बताया,  पिछले 8 सालों से हमलोगों का प्रेम प्रसंग चल रहा है.  हमलोग दुर्गा पुर एक मंदिर में जा कर शादी कर चुके हैं. आज कानूनी रूप से शादी करने रजिस्ट्री ऑफिस आए थे कि उनके परिवार के लोग मेरे साथ मारपीट कर सड़कों पर घसीटते हुए महिला थाना लेकर आये.  उन्होंने कहा हमलोग बालिग है और कानून भी कहता है कि बालिग होने के नाते अपनी मन पसंद से शादी कर सकते है. इधर, लड़की के परिवार वाले उसे लेकर झरिया चले गए हैं.

रिपोर्ट : प्रकाश महतो, धनबाद

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.