गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना अंतर्गत राजोपुर के पास यात्रियों से खचाखच भरी विभा नामक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसके कारण बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए. बताया जाता है कि बस कोडरमा के सतगामा से गिरिडीह लौट रही थी. इसी दरमियान पचम्बा थाना क्षेत्र के राजोपुर के पास यह घटना हुई. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल यात्रियों को सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती करवाया . जहां कई यात्रियों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धनबाद और रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं स्थानीय पुलिस भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में तत्परता दिखा रही है. वहीं मेडिकल टीम घायलों के इलाज में सघनता पूर्वक लगी हुई है.
रिपोर्ट:दिनेश कुमार, गिरिडीह
यह भी पढ़ें: