रांची(RANCHI): रांची के सुप्रसिद्ध सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल पारस HEC हॉस्पिटल में आज OPD में निशुल्क सेवा दी गई. इसमें पारस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सको ने मरीजों को सलाह और जानकारी दी. डॉक्टरों से परामर्श लेने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा. विभिन्न विभागों में एडमिट काफी लोगों ने डॉक्टरी परामर्श लिया. इसमें जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इलाज भी की और जरूरी परामर्श भी दिया. अन्य विभागों में भी मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया. इसमें स्त्री रोग, किडनी रोग, छाती रोग और शल्य चिकित्सा विभागों के मरीजों ने भी डॉक्टरी सलाह ली.
बता दें कि पारस HEC हॉस्पिटल रांची का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल है. इसमें लगभग सभी तरह की बीमारियों का इलाज होता है.
.jpeg)