✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार के कथनी और करनी में अंतर, मांडर उपचुनाव में राज्य सरकार को सिखाएं सबक, सुदेश महतो ने की लोगों से अपील

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:24:45 PM

रांची(RANCHI): मांडर उपचुनाव में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के प्रदेश नेताओं के साथ आज एनडीए के सहयोगी आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को जिताने के लिये मैदान में उतरे. उन्होंने आज बेड़ो प्रखंड के टेरो, करंजी, पुरियो और जरिया पंचायत के विभिन्न गांवों में जनचौपाल के माध्यम से जनता को गंगोत्री कुजूर के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में राज्य की जनता को केवल धोखा दिया है. विकास कार्य पूरी तरह ठप्प है और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा कि राज्य के युवा, किसान, मजदूर, व्यवसायी सभी नाराज हैं.

ये भी पढ़ें:

मनचले ने सरेआम पकड़ा महिला का हाथ, लोगों ने किया पुलिस के हवाले

विधि व्यवस्था पूरी तरह हो चुकी है चौपट

उन्होंने आगे कहा कि 5 लाख नौकरी प्रतिवर्ष का वादा कर सत्ता प्राप्त करने वाली सरकार आज युवाओं से अंडा मुर्गी बेचने की बात करती है. विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है. सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर कोई काम यह सरकार नहीं कर रही. उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की बात करने वाले लोग आज राज्य के जंगलों, बालू, पत्थर को लूटने और लुटवाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के बकाये का भुगतान भी नही कर पा रही. सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की आधी आबादी महिला शक्ति का सबसे ज्यादा अपमान हेमंत सरकार में हुआ है. बलात्कार की घटनाओं को रोकने में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. आदिवासी और दलित पर अत्याचार बढ़े हैं. पिछड़ा वर्ग को भी हेमंत सरकार ने पूरी तरह ठगने का काम किया है.

राज्य सरकार को सबक सिखाने का है अवसर

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने का अवसर है. जनता इस बात को समझ चुकी है. राज्य के विकास के लिये एनडीए ही संकल्पित है. यह राज्य की जनता महसूस करने लगी है. इस दौरान सुदेश महतो के साथ आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, भाजपा के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी उपस्थित थे.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.