✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

योग के विविध आयामों में शामिल होकर महिलाओं ने किया हैप्पीनेस महसूस

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:20:14 PM

धनबाद(DHANBAD):  दी आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय कार्यशाला का नए संकल्प के साथ समापन हो गया. जिसमें योग के विविध आयामों में शामिल होकर महिलाओं ने हैप्पीनेस महसूस किया. प्रतिभागियों ने ज्ञान, ध्यान प्राणायाम, फ्लैगशिप लयात्मिक स्वांस की प्रक्रिया और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया. रैमसन रेसिडेंसी , धैया में आयोजित लेडीज स्पेशल हैप्पीनेस कार्यशाला का नेतृत्व स्टेट टीचर कोऑर्डिनेटर सोनाली सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर और चिल्ड्रेन टीन्स कोऑर्डिनेटर मयंक सिंह और बीआईटी मेसरा के एलुमनी गौतम जगन्नाथ ने किया. 

क्या कहा प्रतिभागियों ने

प्रतिभागियों ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से मन शांत, रोग प्रतिरोध शक्ति की वृद्धि, जीवन कार्य में कुशलता व प्रसन्नता, बुद्धि तीक्ष्ण और कार्य में निपुणता प्राप्त होती है. "बहुत ही अच्छा लगा, जितना सोच के आए थे, उससे ज्यादा मिला और ये ज्ञान पहले क्यों नही मिला', यह  कहना है चंदा सिन्हा का,अरुमिका घोष ने इस कार्यशाला में योग ज्ञान में वृद्धि और प्रसन्नता को पाया. पूनम सिंह ने इस कार्यशाला में अपने सोच से ज्यादा, रात्रि को निंद्रा में वृद्धि प्राप्त किया, प्राणायाम की निरंतर अभ्यास जारी रखेंगी. वहीa सोनम सिंह ने अपनी ऊर्जा में वृद्धि और कार्य में कंसंट्रेशन पाया. धनबाद में भी निरंतर कार्यशाला होती है,अगली कार्यशाला 1 जुलाई से होगी. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.