☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD: फुसबंगला में फिर दिखा रफ़्तार का क़हर, विरोध में आक्रोशित लोगों ने जाम कर दी सड़क

DHANBAD: फुसबंगला में फिर दिखा रफ़्तार का क़हर,  विरोध में आक्रोशित लोगों ने जाम कर दी सड़क

धनबाद (DHANBAD):  फुसबंगला शिव मंदिर के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर फिर एक बाइक चालक की मौत की खबर आ रही है. हालांकि पुलिस ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि सुदामडीह के सुमेर कुमार मेहता (40 वर्ष) मोटरसाइकिल (जेएच 10 एएल 6267) से अपने घर जा रहे थे. इस बीच तेज रफ्तार वाहन ने आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी. घायल हालत में उनको पुलिस अस्पताल ले गई. बाइक को जब्त कर थाना ले आई. लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. लेकिन पुलिस ने अबतक मौत की पुष्टि नहीं की है. सुदामडीह गोसाई स्थान के सुमेर मेहता की भौरा स्टेशन में मेडिकल की दुकान है. उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं.  

टायर जलाकर सड़क जाम

घटना से उग्र हुए स्थानीय लोगों ने बांस- बल्ली घेरकर सड़क जाम कर दिया.  टायर भी जलाए गए. जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.  उनका कहना है कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने से सड़क पर घटनाएं बढ़ रही हैं. प्रशासन बार-बार महज आश्वासन ही देता है, धरातल पर वो उतरता ही नहीं.

पहले भी सड़क हादसे में हो चुकी है मौत

बता दें कि 7 जून को मुंडापट्टी निवासी संटू साव की मौत शालीमार में सड़क दुर्घटना में ही हो गई थी. जिसके बाद अतिक्रमण नहीं हटाने को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे. उस समय उन्हें कहा गया था कि सड़क को क्लियर करा दिया जाएगा, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं. स्पीड ब्रेकर बनाने की बात भी हुई थी, मगर आज तक पहल नहीं की गई है. 

   

 

Published at:18 Jun 2022 06:08 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.