✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ सिमडेगा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:23:04 PM

सिमडेगा(SIMDEGA): कांग्रेस की सिमडेगा इकाई ने नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनूप केसरी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी एजेंसियों ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में झूठा आरोप लगाते हुए परेशान किया जा रहा है. लेकिन उनके काले मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ हैं.

 

ये भी पढ़ें:

अग्निपथ के विरोध में बिहार बंद: सुबह से सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, जगह-जगह उग्र प्रदर्शन, आ'गज़नी

ये रहे प्रदर्शन में शामिल

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार जब तक केस वापस नहीं लेगी. तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन बरकरार रखेंगे. मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप केसरी, जॉनसन मिंज, पुष्पा कुल्लु, शान्ति बाला केरकेट्टा, अनूप लकड़ा, पतरस एक्का, नोमिता बा, खुशीराम कुमार, विशाल तिर्की, बिरेन तिर्की, वारिस राजा, मोहम्मद समीउल्लाह, आह्लाद केरकेट्टा, बरदान लकड़ा, विल्सन मांझी, अरमान कोका, अनिल तिर्की, संदीप मिंज, निर्मला खलखो और अनिल खेस आदि उपस्थित थे.


रिपोर्ट-  अमित रंजन, सिमडेगा 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.