✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR: अग्निपथ के विरोध में पत्थरबाजी कर रहे युवाओं पर पुलिस ने किया बल प्रयोग, कई ट्रेन रद्द

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:16:59 PM

देवघर(DEOGHAR): अग्निपथ योजना की आग देश के कई राज्यों में भड़क उठी है. बाबा नगरी देवघर भी इससे अछूता नहीं रहा. आज सुबह से सत्संग चौक पर युवाओं का विरोध शुरू हुआ और देखते ही देखते जसीडीह तक पहुंच गया. केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में युवाओं ने जमकर बवाल मचाया. इसी कड़ी मै जसीडीह चकाई मोड़ के समीप सरकारी सम्पति की तोड़-फोड़ सहित पत्थर बाजी शुरू हो गई. इसके कारण पुलिस को बल का प्रयोग कर भीड़ को तीतर-बीतर करना पड़ा. इसी बीच देवघर चकाई मुख्य मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा.

ये भी पढ़ें: 

चुनाव आयोग ने की सरकार से अपील, एक प्रत्याशी के एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने को करें बैन

कई ट्रेनों को किया गया रद्द

अग्निपथ योजना को लेकर कई जगह युवा रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंचा रहे हैं. यही कारण है कि संताल परगना का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला जसीडीह स्टेशन और परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया. मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा के बीच सिर्फ यात्रियों का ही आवागमन सुनिश्चित कराया जा रहा है. पूर्व रेलवे के हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य मार्ग स्थित जसीडीह स्टेशन से होकर गुजरने वाली धनबाद-पटना इंटरसिट, हावड़ा-दिल्ली-डुरंतो, टाटा-दानापुर, बैजनाथ धाम किउल इत्यादि ट्रेन को रद्द कर दिया गया है और कई ट्रेन इधर-उधर फंसी हुई हैं. कई यात्रियों ने टिकट को कैंसिल कराया है. इधर, किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी संभावित जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. खुद एसपी सुभाष चंद्र जाट इसका मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.