धनबाद(DHANBAD): रेलवे ट्रैक पर धरना -प्रदर्शन के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षात्मक उपाय किए है. रेलवे ने यह निर्णय लिया है कि आज बाधित ट्रेनों के टिकट कैंसिल कराने पर कोई कैंसिलेशन चार्ज रेलवे नहीं लेगा. सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से विभिन्न स्टेशनों पर 124 को नियंत्रित किया गया है और आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस की मदद से सुरक्षा दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें:
झारखंड पहुंची 'अग्निपथ' की आ'ग, इन जिलों में छात्रों का उ'ग्र प्रदर्शन, जानिए डिटेल्स
पूर्व मध्य रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों को खाना और पानी दिया जा रहा है. विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है. रेलवे सुरक्षा बल ने फंसे यात्रियों को निकालने की व्यवस्था की है. स्टेशनों पर लगातार घोषणा के माध्यम से यात्रियों को ताजा जानकारी दी जा रही है. हालात सामान्य होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों को चलाने की योजना है. यात्रियों की सुविधा के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनर निर्धारण समय के अनुसार चलाया जाएगा. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी है.
