✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार में आदिवासी महिलाएं कर रही हैं असुरक्षित महसूस : गंगोत्री कुजूर

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:32:28 PM

रांची (RANCHI ): माण्डर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने कहा कि राज्य में आये दिन आदिवासियों और महिलाओं का शोषण हो रहा है. राज्य की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है. राज्य में अब तक 4000 से अधिक दुष्कर्म की घटना हुई है.  प्रत्येक दिन 5 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है. राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. आदिवासियों की हितैषी बनने वाली हेमंत सरकार आदिवासियों के मुद्दों पर शांत है.

 

रूपा तिर्की प्रकरण को किया याद 

गंगोत्री कुजूर ने रूपा तिर्की प्रकरण को याद करते हुए कहा कि न्याय दिलाने के बजाय उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा था,यह पूरा प्रदेश जानता है. खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है. झारखंड पुलिस झामुमो एवं कांग्रेस के इशारे पर अपराधियों को संरक्षण एवं आम जनता को परेशान कर रही है.अंचल कार्यालय बिचौलियों का अड्डा बन गया है. मौके पर बीजेपी  के कई नेता मौजूद थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.