✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों के खात्मे को लेकर झारखंड CID ने कसी कमर, करेंगी “मैं हूं ई-रक्षक” कार्यक्रम का आयोजन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:10:17 PM

देवघर (DEOGHAR): समाज में रक्तबीज की तरह फैल रहे साइबर अपराधियों को समाप्त करने के लिए झारखंड पुलिस ने कमर कस ली है. इसके तहत झारखंड CID शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी. इस कार्यक्रम का नाम “मैं हूं ई-रक्षक” रखा गया है. साइबर अपराध को पूरी तरह समाप्त करने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को जागरूक किया जाएगा. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइबर सेफ्टी, नेशनल सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

एमवीआई से भिड़ गए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष , डीएसपी ने चेतावनी देकर हटाया

क्या-क्या होगा

कार्यक्रम के तहत स्कूल, कॉलेज, बुद्धिजीवी वर्ग और आम नागरिकों के बीच पुलिस पहुंचकर नुक्कड़ नाटक, रैली, वाद-विवाद प्रतिस्पर्धा, डोर टू डोर पम्पलेट वितरण, साइबर पर आधारित फिल्म की प्रस्तुति के अलावा कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम होंगे. अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा. झारखंड साइबर अपराध के मामले में विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुकी है. ऐसे में साइबर अपराध जैसे कलंक को दूर करने के लिए झारखण्ड पुलिस की यह एक सराहनीय पहल कही जा सकती है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.