✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट : बोकारो को रौंद कर धनबाद पहुंचा फाइनल में 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:12:22 PM

धनबाद (DHANBAD): बोकारो को सात विकेट से हराकर धनबाद की टीम जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है.  शुक्रवार को होने वाले फाइनल में अब उसका मुकाबला सिमडेगा से होगा.  जिसने रोमांचक रहे दूसरे सेमीफाइनल में जमशेदपुर को एक रन से हरा दिया था. वर्षा के कारण आउटफील्ड और विकेट गीला रहने के कारण मैच गुरुवार को दोपहर बाद शुरू हुआ. ओवरों में भी कटौती कर मैच 20-20 ओवरों का कर दिया गया.  

जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में टास जीतकर धनबाद ने पहले फील्डिंग ली.  बोकारो की टीम 14.5 ओवर में 27 रन पर ढेर हो गई.  इशा गुप्ता ने सर्वाधिक नौ रन बनाये.  धनबाद की किरण कुमारी ने छह पर तीन, शिफा हसन ने छह पर तीन, सबिता कुमारी ने 11 पर दो और नेहा कुमारी ने तीन पर दो विकेट लिए.  इस छोटे से टारगेट को हासिल करने में धनबाद ने अपने तीन विकेट गिरा दिए.  उसने 15.5 ओवर में 28 रन बनाकर मैच जीत लिया.  चंद्रिमा घोषाल 12 रन पर नाबाद रहीं, वहीं आयशा अली ने आठ रन बनाये.  प्लेयर आफ द मैच किरण कुमारी बनी. 


उधर टेल्को मैदान में टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा ने नर्धिारित 20 ओवर में सात विकेट पर 87 रन बनाये. पिंकी बैद्यकर ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली.  जमशेदपुर की सिमरन मंसूरी ने 11 पर तीन, प्रेरणा कुमारी ने 14 पर दो और पलविका राठौर ने पांच पर दो विकेट चटकाए.  बाद में जमशेदपुर की टीम बीस ओवर में 86 रन पर आउट हो गई.  मुस्कान ने 17, सोनी शांडल्यि ने 23 और सबिता कुमारी ने दस रन बनाए, चेतना और पिंकी ने दो-दो विकेट लिए, पिंकी बैद्यकर को वूमैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.