☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ATF के दाम फिर बढ़े, हवाई किराया में 15 फीसदी वृद्धि संभव, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

ATF के दाम फिर बढ़े, हवाई किराया में 15 फीसदी वृद्धि संभव, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में 16 फीसदी का इजाफा किया है. पिछले मार्च में भी  एटीएफ में वृद्धि हुई थी. इस बीच स्पाइसजेट के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि हवाई किराये में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी अब जरूरी हो गई है.

जेट फ्यूल की कीमत में 16 फीसदी का इजाफा

तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को जेट फ्यूल की कीमत में 16 फीसदी का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत बढ़कर 1,41,232.87 रुपये प्रति किलो लीटर पर पहुंच गयी है. वहीं कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1,46,322.23 रुपये प्रति किलो लीटर हो गई है. इसी तरह मुंबई में कीमत 1,40,092.74 रुपये प्रति किलो लीटर और चेन्नई में दाम 1,46,215.85 रुपये प्रति किलो लीटर हो गया है. हालांकि, एक जून को एटीएफ की कीमत में 1.3 फीसदी की कटौती की गई थी.

यह भी पढ़ें: 

झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार के आग्रह को ठुकराया

विमान संचालन में एटीएफ पर होने वाले खर्च की हिस्सेदारी 40 फीसदी

एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी के तुरंत बाद स्पाइसजेट के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि विमान ईंधन के भाव में इजाफे से घरेलू एयरलाइनों के पास विमान किराये में वृद्धि के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है. उन्होंने कहा कि हवाई किराये में न्यूनतम 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी तत्काल जरूरी है ताकि संचालन की लागत बेहतर बनी रहे. उल्लेखनीय है कि विमान संचालन में एटीएफ पर होने वाले खर्च की हिस्सेदारी 40 फीसदी रहती है.

 

Published at:16 Jun 2022 05:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.