✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एमवीआई से भिड़ गए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष , डीएसपी ने चेतावनी देकर हटाया

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:11:37 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर साकची आमबगान में बुधवार को तब अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, एमवीआई अजय कुमार से खुलेआम भिड़ गए. राजकुमार श्रीवास्तव नए टैंकर के कागजात पर हस्ताक्षर कराने वहां पहुंचे थे. इस समय मैदान में ड्राइविंग टेस्ट चल रहा था. वहां डीएसपी (हेड क्वार्टर टू सह प्रभारी ट्रैफिक) कमल किशोर के अलावा परिवहन और एमवीआई की टीम के साथ बड़ी संख्या में टेस्ट देने आये लोग जमा थे.

मिली जानकारी के अनुसार एमवीआइ ने टैंकर पूरी तरह निर्मित होने और कागजात की जांच के बाद ही हस्ताक्षर करने की बात कही. इससे आक्रोश में आकर राजकुमार एमवीआई से उलझ गए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे. डीएसपी कमल किशोर ने बीच-बचाव कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. उनके शांत नहीं होने पर डीएसपी भड़क गए और चेतावनी देते हुए राजकुमार श्रीवास्तव को धक्का देकर वहां से भगा दिया.

यह भी पढ़ें:

अग्निपथ : पलामू के हैदरनगर में तिरंगे के साथ युवाओं ने शांतिपूर्वक दर्ज कराया अपना विरोध

होने लगी हंसी-ठिठोली

यह पूरा वाक़या लगभग हंगामा पांच मिनट तक चलता रहा. ड्राइविंग टेस्ट देने आए सभी लोग इस चुहा-बिल्ली के बीच नोक-झोक को देख हंसी-ठिठोली करते रहे. हुजुरों के बीच हुई झड़प को देखते हुए मौके पर मौजूद अन्य अधिकारी और डीएसपी कमल किशोर ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की. वहीं कुछ समय बाद राजकुमार श्रीवास्तव वहां से चले गए.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.