✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

WHO ने 23 जून को मंकीपॉक्स पर विचार करने के लिए विशेषज्ञों की बैठक बुलाई, अब तक 72 लोगों की मौत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:10:04 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अपनी तरह की अलग बीमारी मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) काफी चिंतित है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस के अनुसार अब तक दुनिया के 39 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है. आंकडों के अनुसार 1600 से अधिक मरीजों में मंकीपॉक्स की पुष्टि हो चुकी है और 72 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जून को मंकीपॉक्स पर चर्चा के लिए विशेषज्ञों की बैठक बुलाई है.

यह भी पढ़ें: 

39 देशों में मंकीपॉक्स के 1600 केस

यह है बैठक का उद्देश्य 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने बताया कि 23 जून को स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक का उद्देश्य यह तय करना है कि मंकीपॉक्स के कारण अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति उत्पन्न हुई है या फिर नहीं. उन्होंने बताया कि इस साल अब तक 39 देशों से मंकीपॉक्स के 1,600 से अधिक पुष्ट और लगभग 1,500 संदिग्ध मामलों की जानकारी सामने आई है. यह चिंता बढ़ाने वाली बात है. उन्होंने बताया कि 39 देशों में सात ऐसे देश हैं, जहां मंकीपॉक्स के मामले वर्षों से सामने आ रहे हैं, जबकि 32 नए प्रभावित देश हैं. इसके अलावा, इस साल अब तक पहले से प्रभावित देशों से 72 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नए प्रभावित देशों में अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है. हालांकि ब्राजील से मंकीपॉक्स के शिकार एक व्यक्ति के मौत की जानकारी सामने आई है, किन्तु इसे सत्यापित करने का प्रयास हो रहा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.