✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सावधान! अगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट (yellow alert)

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:11:54 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : इस साल प्रचंड गर्मी से लोग खासा परेशान रहे. चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए लोगों को बारिश का इंतजार था. लेकिन इस बार मॉनसून (monsoon) ने भी लोगों को खूब तड़पाया. तेज धूप के बीच कभी-कभार हल्की बारिश तो हुई, लेकिन इस बारिश ने लोगों को ठंडक नहीं ब्लकि उमस दी. अब जून महिने के लगभग पंद्रह दिन बीतने के बाद मॉनसून(monsoon) के दस्तक देने की संभावना जताइ जा रही है. इसी बीच रांची स्थित मौसम केंद्र ने 16 और 17 जून को राज्य के मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें रांची, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा शामिल हैं. वहीं मौसम विभाग ने आगामी 20 जून तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है.

इन जिलो में जारी किया गया है यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में यलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया है. इनमें रांची, गुमला, गढ़वा, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, लातेहार, रामगढ़, दुमका, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. बता दें कि इन सभी जिलों के कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.

यह भी पढ़ें :

मौसम: 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

जानिए क्या है यलो अलर्ट

येलो अलर्ट (yellow alert) के तहत मौसम विभाग क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना जताती है. सीधे और सरल भाषा में कहा जाए, तो येलो अलर्ट खतरे के प्रति सचेत और सावधानी बरतने की सलाह है. मौसम के अनुसार यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल (Alert Just Watch Signal) माना जाता है. आमतौर पर मौसम में बदलाव होने पर इसे जारी किया जाता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.