✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे दुमका, कांग्रेस को मजबूत बनाने पर दिया जोर

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:07:11 PM

दुमका(DUMKA): कांग्रेस भवन में आज नव संकल्प जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि मंत्री आलम गीर आलम शामिल हुए. कार्यक्रम में जिला स्तर के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद मंत्री ने विधिवत कार्यशाला की शुरुआत की. नव संकल्प कार्यशाला के माध्यम से 2024 के लोकसभा में संथाल परगना में कैसे कांग्रेस पार्टी और मजबूती से उभरे. इसे लेकर रणनीति बनाई गई. साथ ही झारखंड में चल रहे जेएमएम कांग्रेस आरजेडी के गठबंधन की सरकार में हो रहे महत्पूर्ण कार्यों को जन-जन तक ले जाने और सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को आम लोगो तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया. अधिक से अधिक लोग कांग्रेस से कैसे जुड़ें, इसे लेकर अभियान चलाने का निर्देश मंत्री ने दिया.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस ने ED को दी ताक़त, आज उसी के लिए बन गई मुसीबत - जानिये क्या है PMLA

“राज्य सरकार की सफलता जन-जन तक पहुंचायें”  

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सरकार की जो सफलता है, वह लोगों को बताना होगा. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि पूरे देश के लोग जानते हैं कि 2014 में बीजेपी चंद मुद्दे लेकर आई, लेकिन आज केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. आज मंहगाई चरम पर है, जो वादा बीजेपी ने किया था, वह पूरा नही कर पा रही है. कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच रखने का काम करेगी.

कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी

वहीं ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछ-ताछ मामले में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जो मामला 2015 में ही बंद हो गया था, उसको रिओपन कर बीजेपी क्या करना चाह रही है, वह वही जानें. लेकिन राहुल गांधी हमेशा सच्चाई के साथ है, कांग्रेस न रुकेगी न झुकेगी, कांग्रेस अपना काम करती रहेगी. झारखंड में महागठबंधन के भविष्य पर उन्होंने कहा कि हमलोगों का गठबंधन है और आगे भी गठबंधन रहेगा. आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य है कि कैसे अधिक से अधिक सीट लाये और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाये.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.