✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिमडेगा पहुंचे केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने मछली पालन पर बल दिया

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:07:01 PM

सिमडेगा (SIMDEGA): झारखंड पहुंचे केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने मछली पालन पर बल दिया है. वह सिमडेगा स्थित कोलेबिरा प्रखण्ड के लरबा डैम गए. केज कल्चर से किये जा रहे मछली पालन को बेहतर प्रयास बताया. मत्स्य जीवी समिति और ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जाना. उनका हौसला बढ़ाया कि अपनी आजीविका को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीण किस तरह तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं. सिमडेगा पहुंचने पर मंत्री का स्वागत उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर किया. 

नाव से मंत्री डैम घूमे. केज कल्चर को करीब से जानने-समझने की कोशिश की. कहा कि मत्स्य जीवी समिति के सदस्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं. जिले में महुआ, चिरौंजी, लाह, ईमली जैसी प्राकृतिक सम्पदा अत्याधिक मात्रा में है. गांवों के कौशल को विकसित करने में पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाए जाने पर मंत्री ने जोर दिया.

योजनाओं की समीक्षा

केन्द्रीय मंत्री ने आकांक्षी जिला के परिसदन भवन सभाकक्ष में अधिकारियों संग बैठक की. नीति आयोग के इन्डीकेटर पर प्रकाश डाला गया. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, मनरेगा, आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.