✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला करवाते रही मेकअप, बैग से गायब हो गए 10 लाख के जेवर, जानिए पूरा मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:01:20 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): बिहार के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव की बेटी अमृता श्रीवास्तव नागपुर से अपने भाई की शादी में शरीक होने मानगो के संकोसाई कंचन विहार आई हुई थी. पहले अमृता नया पुरुलिया रोड जवाहर नगर रोड नंबर 18 स्थित कर्लज स्टूडियो फैमिली सैलून पहुंची. यहां उन्हें शादी में जाने के लिए मेकअप करवाना था. इस दौरान उनके हैंड बैग में मंगलसूत्र, दो सोने के कान के टॉप्स, ब्रेसलेट, सोने का चेन, हीरे के कान के, अंगूठी और हीरे का लोकेट था. सैलून से लौटने के बाद जब अमृता ने जेवर पहनने के लिए अपने बैग को खोला तो उसके होश उड़ गए. उसके बैग में रखे लगभग दस लाख के गहने नहीं थे. वह दौड़े दौड़े पार्लर में गई. पार्लर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. लेकिन जिस कमरे में अमृता का मेकअप हो रहा था उस कमरे में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे.

मामले की जांच कर रही पुलिस

यह घटना जमशेदपुर आजादनगर थाना क्षेत्र में न्यू पुरुलिया रोड जवाहरनगर रोड नम्बर-18 स्थित कलर्ज स्टूडियो फैमिली सैलून की है. यहां 10 लाख रुपये मूल्य के गहने रहस्यमय ढंग से गायब हो गये हैं. मामके की शिकायत करने भाजपा नेता विकास सिंह और पीड़ित के परिवार वाले आजादनगर थाना पहुंचे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.

मेकऑप के लिये गयी थी आमृता पार्लर में

अमृता के अनुसार दो लड़कियां उसका मेकअप कर रही थी. उसकी आंख पूरी तरह बंद थी. मंगलवार की रात भाई की शादी सम्पन्न होने के बाद सुबह अमृता के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दिया. विकास सिंह अमृता श्रीवास्तव और उसके पिता अरविंद श्रीवास्तव के साथ आजाद नगर थाना जाकर मामले की जानकारी दिया. थानेदार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के साथ पार्लर जाकर कैमरा खंगालने का काम करते हुए कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. अमृता ने पूरे मामले की लिखित शिकायत आजादनगर थाने में किया है. आजादनगर थाने में मुख्य रूप से विकास सिंह,अमृता श्रीवास्तव, अरबिंद श्रीवास्तव, अजय लोहार, राम सिंह कुशवाहा पहुंचे थे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.