देवघर (DEOGHAR): वन विभाग ने अवैध रूप से संचालित चार आरा मिल को ध्वस्त किया है. मिली सूचना पर डीएफओ राजकुमार शाह के निर्देश पर रेंजर एसडी सिंह के नेतृत्व में अवैध आरा मिल के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. जिला के सारवां प्रखंड के मंझलाडीह गांव में संचालित नीतीश वर्मा और बबुआ ठाकुर के आरा मिल मिले. इसके साथ ही सारठ प्रखंड के लकड़ाखेड़ा और बरमसिया गांव में संचालित मदन मियां और रजाउल अंसारी के अवैध मिल को ध्वस्त करते हुए मशीन को जब्त किया. इस दौरान लाखों रुपए की लकड़ी को भी जब्त किया गया है.

सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज
अवैध रूप से संचालित आरा मिल के संचालकों पर वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. वन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान से अवैध आरा मिल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया है.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर
