✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शारदा देवी ने जीती धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष की हॉट सीट, भाजपा और  ढुल्लू महतो का मिला समर्थन

BY -
Sushma Kumari
Sushma Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:06:31 PM

धनबाद(DHANBAD):   शारदा देवी ने ही जिला परिषद अध्यक्ष की  'हॉट सीट' को जीत लिया है.  29 सदस्यों में से 24 ने उनके पक्ष में वोटिंग की. उपायुक्त ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया और  शपथ दिलाई.   प्रमाण पत्र लेने के बाद शारदा ने अपनी प्राथमिकता गिनाई है. कहा है कि अब वह विकास की राजनीति करेंगी. जिला परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष हसीना खातून समेत 5 सदस्यों ने अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार किया. अब उपाध्यक्ष के चुनाव की बारी है.  बता दें कि शारदा काे भाजपा और विधायक ढुल्लू महतो को समर्थन बताया जा रहा है.

चुनाव में धन, बल का आरोप

अध्यक्ष चुनाव का बहिष्कार करने वालों में क्षेत्र संख्या 11 से दोबारा जीती मनु आलम की पत्नी हसीना खातून, क्षेत्र संख्या 15 से निर्वाचित वाणी देवी , क्षेत्र संख्या 22 से जीती कुमारी रूपा,  क्षेत्र संख्या 10 से लक्ष्मी मुर्मू और क्षेत्र संख्या 9 से विजयी संजय सिंह शामिल है.  इन सदस्यों ने चुनाव में धन और बल के इस्तेमाल का आरोप लगाया है. 

अब उपाध्यक्ष के लिए रसाकशी

फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश किसी वजह से धनबाद में ही हैं. लेकिन इसे भी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि अध्यक्ष कौन होगा,  यह तो लगभग पहले से ही साफ था. अब उपाध्यक्ष को लेकर असली रसाकशी होगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू की गई है. 

रिपोर्ट- शाम्भवी, प्रकाश, धनबाद

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.