☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये..CM ने सभी DC को फिर से दिया निर्देश

कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये..CM ने सभी DC को फिर से दिया निर्देश

रांची (RANCHI): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी उपायुक्तों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का फिर से आदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाये.

 

राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद वंचित न रह जाये।@dc_dhanbad कृपया मामले की जांच कर सुनीता जी को मदद पहुँचाते हुए सूचित करें। https://t.co/pByfpWD7Pq

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 15, 2022

क्यों दिया आदेश

बता दें कि राज्य भर में विगत आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने हेतु एक माह तक आयोजित विशेष अभियान का शुभारभ मुख्यमंत्री ने गुमला से किया है. इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव के सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है. लेकिन आज तक वे विधवा पेंशन से वंचित हैं. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच कर सुनीता को मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है.

Published at:15 Jun 2022 12:21 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.