गुमला(GUMLA): घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग पाकर टोली गांव निवासी दो सगे भाई सुमित उरांव उम्र 3 वर्ष और सचिन उरांव उम्र 4 वर्ष वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे सुबह मॉर्निंग स्कूल में पढ़ाई करने के लिए राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलगाढा जा रहे थे. बता दें कि सचिन 4 क्लास में और सुमित भी 4 क्लास में पढ़ाई करता है. लेकिन अचानक बारिश होने लगी बारिश से बचने के लिए दोनों ही बच्चे आम के पेड़ के नीचे जाकर बचने लगे. जिसके बाद अचानक वज्रपात हुआ और दोनों ही बेहोश होकर गिर पड़े. दूर से देख रहे ग्रामीण जब दौड़कर वहां पहुंचे, तो देखा कि दोनों बेहोश थे. बता दें कि दोनों ही बच्चों को स्कूल के अध्यापक रंजीत कुमार सिंह अपने वाहन में लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घाघरा लाए. और जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
बारिश होने के दौरान नहीं रुके पेड़ के नीचे
बता दें कि घर के परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम का मौहाल है. बता दें कि घटना की सूचना पाकर स्कूल के सभी शिक्षक अस्पताल पहुंच गए हैं. और घाघरा के अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज ने इस घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दुखद घटना है. बता दें कि इलाके में अत्यधिक वज्रपात होती है, आम लोगों से अपील हैं, कि अपने और घर के बच्चों परिवार वालों को यह जरूर बताएं कि बारिश होने के दरमियान या खराब मौसम में पेड़ के नीचे कभी नहीं रुके. वज्रपात होने की अत्यधिक संभावना वही होती है. जिससे जान-माल के अधिक क्षति होती है.
रिपोर्ट- सुशील कुमार सिंह, गुमला
