☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची हिं'सा मामले के आरोपियों के पोस्टर लगे और 10 मिनट में उतर भी गए

रांची हिं'सा मामले के आरोपियों के पोस्टर लगे और 10 मिनट में उतर भी गए

रांची ( RANCHI): रांची हिं'सा मामले में गृह मंत्रालय ने राज्यपाल रमेश बैस से रिपोर्ट तलब की थी. इसके बाद राज्यपाल सक्रिय हो गए. सभी आला प्रशासनिक अफसरों को बुलाकर फटकार लगाई. मामले के आरोपियों की तस्वीरों के पोस्टर लगाने के निर्देश दिये. इसका पालन भी किया गया. लेकिन राजभवन और जाकिर हुसैन पार्क के पास आज पुलिस ने पोस्टर लगाए और महज़ 10 मिनट में उतार भी दिये गए.

यह भी पढ़ेंं: 

World Blood Donor Day: झारखंड के CM हेमंत सोरेन भी नहीं रहे पीछे

राज्यपाल का आदेश

हिंसा मामले में राज्यपाल ने सोमवार को राज्य के डीजीपी, एडीजी, रांची के डीसी और एसएसपी के लापरवाही पर काफी नाराजगी जताते हुए कई सवाल किया था. राज्यपाल ने सभी आरोपियों की पहचान कर सभी की तस्वीरें राजधानी के चौक-चौराहों पर लगाने का आदेश दिया था. 

अब तक 12 गिरफ्तार

उपद्रव और हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार 7 लोगों का सदर अस्पाल में इलाज जारी है. वहीं 5 क्षेत्रों के डेढ़ सौ लोगों पर 107 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

, 

नवाब चिश्ती गिरफ्तार, मंत्री व विधायक के साथ तस्वीर वायरल

 इधर, सोशल एक्टीविस्ट नवाज चिश्ती को सोशल मीडिया में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नवाज की दो तस्वीर बहुत वायरल हो रही है. एक तस्वीर में झामुमो कोटे से मंत्री हफीजुल हसन और दूसरी फोटो में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के साथ नवाब दिख रहा है.

 

 

 

Published at:14 Jun 2022 06:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.