☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खेलो इंडिया में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा करेगा सम्मानित, लड़कियों की संख्या अधिक

खेलो इंडिया में पदक पाने वाले खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा करेगा सम्मानित, लड़कियों की संख्या अधिक

सिमडेगा (SIMDEGA): खेलो इंडिया यूथ गेम में पदक पाने वाले जिला के खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा सम्मानित करेगा. भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने 4 जून से 13 जून 2022 तक पंचकूला हरियाणा में चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन  किया था. जिसमें अंडर 18 में संपूर्ण देश से 8000 से अधिक एथलीट ने भाग लिया थे. इसमें सिमडेगा जिला के भी कई खिलाड़ियों ने भाग लिया और मेडल भी हासिल किये.

 

इन खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता झारखंड बालिका हॉकी की टीम में सिमडेगा जिला की 9 खिलाड़ी शामिल थीं. जिसमें निशा मिंज, रोपनी कुमारी, दीप्ति कुल्लू, एलीन डुंगडुंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनि लकड़ा, नीरू कुल्लू, निराली कुजुर और मैनेजर के रूप में भी जिला की एन आई एस हॉकी कोच तारिणी कुमारी शामिल थी। वही रजत पदक प्राप्त करने वाली झारखंड बालिका फुटबॉल टीम में भी सिमडेगा जिला के तीन खिलाड़ी अंजनी कुमारी, विकसित बड़ा और अल्फा कांडुलना थे. इसके अलावे झारखंड कुश्ती टीम में सिमडेगा जिला की पहलवान अंशु लकड़ा थीं. जिसने बहुत ही बेहतरीन कुश्ती में प्रदर्शन किया. साथ ही चौथे स्थान पर रही झारखंड बालक हॉकी टीम में सिमडेगा जिला के आठ  हॉकी खिलाड़ी संदीप टोप्पो, विनीत टोप्पो, प्रेम केरकेट्टा ,शेत टोपनो, विल्सन लाकड़ा,निर्मेष तिर्की,दीपक सोरेंग और नवीन केरकेट्टा थे. इनके अलावा भी बिहार बालक हॉकी टीम में भी सिमडेगा जिला के कई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल रहे.

आगे बढ़ रही जिला की युवतियां

सिमडेगा जैसे आकांक्षी जिला, जो कभी उग्रवादियों के चंगुल में था, जहां की युवतियों को चंद पैसों का प्रलोभन देकर महानगरों में बेच दिया जाता है. यहां महिलाओं को डायन बोल कर हत्या करना या जलाने की घटनाएं होती रहती है. वैसे जिला की युवतियां भारत सरकार के सबसे बड़े खेल आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेल कर पदक प्राप्त कर रही हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है उन्हें प्रोत्साहन की अति आवश्यकता है.

सुविधा से वंचित रहीं लड़कियों ने किया कमाल

ना रहने के लिए पक्का मकान, सभी के सभी गरीबी रेखा से नीचे और मूलभूत सुविधाओं से वंचित के वावजूद होने के बावजूद विषम परिस्थितियों में पल बढ़ कर झारखंड के लिए कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड बालिका हॉकी टीम में सिमडेगा के सभी खिलाड़ियों और रजत पदक विजेता झारखंड बालिका फुटबॉल टीम में सिमडेगा जिला के तीनों खिलाड़ियों के पास सुविधा ना रहने के बावजूद अपने बलबूते मेहनत करते हुए कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं.

आगे के खेल में कौन लेगा हिस्सा

अलावे हॉकी इंडिया द्वारा इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2022 में सब जूनियर पुरुष में उपविजेता रही झारखंड टीम में सिमडेगा जिला के 16 खिलाड़ी, सब जूनियर महिला में उपविजेता रही झारखंड महिला टीम में सिमडेगा जिला के 10 खिलाड़ी,   उपविजेता झारखंड जूनियर महिला टीम में सिमडेगा के 15 खिलाड़ी, कांस्य पदक विजेता सीनियर झारखंड महिला टीम में सिमडेगा जिला के 12खिलाड़ी, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक विजेता रांची यूनिवर्सिटी टीम में सिमडेगा जिला के 13 खिलाड़ियों के साथ झारखंड टीम में कोच मैनेजर के रूप में रहे सिमडेगा जिला के सदस्यों और इस राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले सिमडेगा जिला के महिला पहलवानों को भी हॉकी सिमडेगा एवम सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के द्वारा एक  कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा.

रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा

Published at:14 Jun 2022 06:00 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.